घगवाल। स्थानीय प्रशासन ने वीरवार को हरसाथ इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला कर 25 कनाल सरकारी भूमि को मुक्त करवाया गया। इस मौके पर अधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटेगी। इसकी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा, सरपंच सुनील उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।