फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। विजयपुर के सुजानी तालाब इलाके में घर पर मवेशियों के लिए मशीन से घास काटते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान 25 वर्षीय जाफु हुसैन पुत्र रज्जू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को जाफु हुसैन घर में पशुओं के लिए टोका मशीन में घास काट रहा था। इस दौरान करंट लगने से बेहोश हो गया। परिवार वालों ने उसे तत्काल विजयपुर सरकारी एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। युवक घर में खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें