फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 510 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सांबा ब्लॉक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 510 कनाल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उपायुक्त सांबा रोहित खजूरिया ने अभियान का निरीक्षण किया। अभियान में दो जेसीबी मशीनों की मदद से बाउंड्री वॉल, शेड, फुटपाथ सहित कई पक्के कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। डीसी ने बताया कि सांबा के आराजी मोहल्ले में 510 कनाल सरकारी भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा किया था। कई बार उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर अभियान चलाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। अभियान के बाद उक्त भूमि पर स्टेट लेंड के बोर्ड लगा दिए गए हैं। इस अवसर पर एसीआर जितेंद्र मिश्रा, तहसीलदार राम पाल, नायब तहसीलदार रतन के साथ राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें