रामगढ़। सीमावर्ती गांव खोड़ सलारीया में पुलिस की टीम ने नाका लगाकर बिना मास्क घूम रहे लोगाें के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों के चालान काटे। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि जब जरूरी हो तो ही घरों से निकलें। साथ ही मास्क लगाकर रखें। एसएचओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जो भी हमें बिना मतलब घूमता मिला उसके साथ सख्ती से पेश आएंगे। जो बाइक सवार बिना हेलमेट और मास्क के निकलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद