फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह मुन्सिपल कमेटी ने नाला बनवाने के नाम पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों के रोष के बाद मौके से भागे मुन्सिपल कमेटी

विज्ञापन
बिश्नाह में अतिक्रमण हटाती जेबीबी। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। म्यूनिसिपल कमेटी ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के हटाने के साथ ही पानी के नलकों को भी उखाड़ दिया। अभियान के बारे में ईओ अजय सांगड़ा ने बताया कि दुकानों के ठीक आगे से पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। इसके लिए इस जगह को खाली कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का दुकानदारों ने विरोध किया।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी की टीम मंगलवार डी-9 नहर के किनारे पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों में कार्रवाई का विरोध किया और ईओ से उनकी बहस हो गई। हालात बिगड़ते देख ईओ मौके से चले गए। दुकानदार भी ईओ से जवाब लेने उनके दफ्तर पहुंच गए। दुकानदारों को दफ्तर में आता देख ईओ ने अपने आपको कमरे के अंदर बंद कर लिया और किसी से भी मिलने को इनकार कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि कमेटी ने रंजिश निकालने के लिए नाला बनाने के नाम पर यह अभियान चलाया है। जब इनसे नाला बनाने के बारे पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। दुकानदारों का आरोप है कि पूरे बिश्नाह में जगह-जगह अतिक्रमण है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर रेहड़ियां फड़ियां लगाई गई हैं। जिनसे प्रतिदिन पर्ची पैसे वसूल किए जाते हैं। वहां इनको कोई अतिक्रमण नहीं दिखता। विभाग के निदेशक से मांग है कि कस्बे के दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर तंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय दुकानदार व लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें