अखनूर। राजस्व टीम ने तहसील चौकी चौरा में गांव मंजूर, धन्ना जलेरा के लिए अतिक्रमणकारियों से जल संस्थान सहित चार कनाल 19 मरले भूमि मुक्त कराई। अतिक्रमण की कार्रवाई एसडीएम चंद किशोर शर्मा की निगरानी में किया गया। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी सहित पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
एसडीएम चंद किशोर शर्मा ने बताया कि इसी तरह का अभियान उन सभी गांवों में चलाया जाएगा, जहां राज्य की भूमि और चराई भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। भूमि पर अतिक्रमण की पहचान की जा रही है। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। तहसीलदार चौकी चौरा शौकत हयात मट्टू, नायब तहसीलदार यशपाल शमा और अन्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे, और अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया। संवाद