फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने जब्त की 15 से ज्यादा रेहड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की ओर बुधवार को ग्रीन बैल्ट पार्क और गांधी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर लगाई गई 15 से ज्यादा अवैध रेहड़ियां जब्त की गईं। अभियान के दौरान टीम और रेहड़ी चालकों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

जानकारी की ओर से नगर निगम की ओर से शहर के ग्रीन बेल्ट और गांधीनगर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी चालकों में अफरातफरी मच गई। दोनों स्थानों से टीम ने कार्रवाई कर 15 से ज्यादा रेहड़यां जब्त की गई हैं। इसके साथ ही उन्हें रेहड़ीधारकों को ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए।
इसी तरह गांधी नगर से भी रेहड़ियां हटाई। यहां पर लोग अकसर व्यवसाय चलाने के लिए पार्क या सड़कों के किनारे खाने पीने का सामान बेचते हैं। इससे यहां पर जाम की समस्या पेश आती है। कई बार तो लंबा जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। नगर निगम के अधिकारियों ने रेहड़ी न लगाने की हिदायत दी है। जिन रेहड़ी वालों के पास अनुमति है वहीं अब रेहड़ी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें