जम्मू। नगर निगम ने नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए एक अवैध गोदाम को गिरा दिया है। नगर निगम के अनुसार हरनाम सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी ने ढांचे के निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली है। अवैध तरीके से यह काम करवाया गया था। शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया। बताया जा रहा कि यहां पर वाणिज्य गतिविधियों के लिए एक गोदाम बनाया हुआ था। इसके बारे में नगर निगम को शिकायत भी मिली थी, इसे पहले सील किया गया था। संयुक्त आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए इसे गिराने के आदेश दिए। आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।