जम्मू। सतवारी के रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, यहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाबू निवासी भोपाल मौजूदा समय में एयरफोर्स स्टेशन सतवारी के पास रहता था। पुलिस ने जीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।