फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनाल रोड पर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्यौहारी सीजन के चलते शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वीरवार को नगर निगम ने कैनाल रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान ज्यूल से लेकर केनाल रोड तक 60 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकानों के बाहर सामान न रखें। फुटपाथ या येलो लाइन पर भी सामान न लगाया जाए, इससे यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम की मौजूदगी में निगम के खिलाफवर्जी दस्ते ने यह कार्रवाई की। हालांकि दुकानदारों ने इसका विरोध किया। एक महिला दुकानदार तो अपनी दुकान के बाहर लगाए बोर्ड को वापस लेने के लिए आधा किलोमीटर तक पुलिस की गाड़ी के पीछे भागती रही, लेकिन बोर्ड वापस नहीं मिला।
सहायक खिलाफवर्जी अफसर नरेश शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से लगातार दुकानदारों को आगाह किया जा रहा था कि दुुकानों के बाहर सामान न रखें। बावजूद इसके दुकानदार मनमानी करते रहे। इसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है, त्यौहारी सीजन में यह सबसे बड़ी परेशानी बन रही है। कुछ दिन पहले रघुनाथ बाजार में भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के पास जानकारी है कि कहां-कहां दुकानदार दुकानों के बाहर सामान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें