दोमाना। दोमाना दंगल कमेटी की ओर से शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन राज हुसैन ने बताया कि दंगल कमेटी की ओर से देश भर से नामी पहलवानों को बुलाया गया है।
दंगल दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसमें एक-एक लाख की तीन बड़ी कुश्तियां करवाई जाएंगी। दंगल कमेटी ने लोगों से बढ़ चढ़कर शामिल होने का अनुरोध किया है। संवाद