फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास की दीवार तोड़ने का विवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। ज्यौड़ियां सड़क के मुख्य मार्ग पर पंचायत गुड़ा ब्राह्मणा वेस्ट में मॉडल विलेज के शिलान्यास की दीवार तोड़ने के विवाद में लोगों का रोष बढ़ गया है। लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने वीरवार को बैठक में निर्णय लिया अगर शिलान्यास दीवार का दोबारा निर्माण नहीं हुआ तो पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव गुड़ा ब्राह्मण में मुख्य सड़क पर मंगलवार को शाम को पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा के शिलान्यास पत्थर की दीवार तोड़ दी गई। जिस पर एसडीएम गोपाल सिंह ने एक कमेटी का गठन करके जांच के आदेश दिए। दोषी लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार शाम को गांव गुड़ा ब्राह्मण में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें शिलान्यास दीवार को तोड़ने पर खेद प्रकट किया और निर्णय लिया कि अगर दोषी लोग दीवार नहीं बनाते हैं तो पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
दूसरी ओर राजस्व और ग्रामीण विकास की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। क्षेत्र के लोगों में दीवार तोड़ने पर रोष है। लोगों का कहना प्रशासन ने टीम का गठन करके सही कदम उठाया है ताकि दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मॉडल विलेज की दीवार साजिश के तहत तोड़ी गई है। सही लोगों की पहचान करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें