फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में 12 सौ कनाल सरकारी और घास चराई जमीन से कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। उप जिला प्रशासन टीम ने मंगलवार को क्षेत्र की विभिन पंचायतों में अभियान चला कर 12 सौ कनाल सरकारी और घास चराई जमीन से कब्जा छुड़ाया है। प्रशासन टीम ने कई पंचायतों में सरकारी भूमि सैकड़ों कनाल भूमि की पहचान की है जिससे शीघ्र ही कब्जा छुड़ाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उपजिला प्रशासन की टीम की अगुवाई तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने की, इसमें पुलिस और राजस्व के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने गांव सुंगल, अंबरां, सुनेहाल, की गई करीब 12 सौ कनाल सरकारी और घास चराई भूमि से कब्जा छुड़ाया। प्रशासन ने इस भूमि पर सरकारी और घास चराई भूमि पर सरकारी भूमि का बोर्ड भी लगाया, औरचेतावानी दी कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अन्य पंचायतों में भी सरकारी और घास चराई भूमि की पहचान की। इस पर शीघ्र ही कब्जा हटाने के लिए सरकारी भूमि को चिह्नित के बोर्ड भी लगाया गया है। इसके अलावा गांव अंबारां में करीब दो सौ सरकारी भूमि से शीघ्र ही कब्जा हटाया जाएगा। प्रशासन ने पहले भूमि खाली पड़ी सरकारी और घास चराई भूमि पर कब्जा कर रही है। इसके बाद रिहायशी भूमि से कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनद रहे कि सीमावर्ती तीन उपजिलों अखनूर, खौड़, चौकी चौहरा में करीब पांच हजार कनाल सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। इस पर तीन उपजिला में अलग टीमें का गठन किया गया है। जो सरकारी भूमि को चिह्नित करके कब्जा मुक्त कराएगी।इसमें सुंगल, चन्नी टरकवाल, देवीपुर, गडरावॉ, टांडॉ सहित अन्य गांवों में सरकारी भूमि शामिल है। प्रशासन ने खासतौर पर प्रॉपर्टी डीलरों पर की गई, भूमि पर नजर रखे है, जो मिलीभगत से भूमि पर कब्जा किए हैं।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी और धास चराई भूमि से खाली करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें