आरएस पुरा नपा ईआ सहित अन्य अधिकारी अवैध अतिक्रमण हटाए जानेपर बात करते हुएस्रोत संवाद
आरएस पुरा। नगर पालिका और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण को हटाने के लिए वीरवार को अभियान चलाया। सड़क किनारे लगाई गई रेहड़ियों व फड़ी वालों को हटाया गया। दुकानदारों को सड़क पर सामान न लगाने की चेतावनी दी। आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है। कई बार लोग पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका से जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। वीरवार को नगर पालिका के कार्यकारी ईओ साहिल अंगराल की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग से चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ और चेकिंग अभियान चलाया। चेतावनी दी गई कि दो दिन में सभी दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले फुटपाथ को खाली कर दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद