रियासी। विद्यार्थी विकास ट्रस्ट की तरफ से लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 60 विद्यार्थियों की मदद करते हुए उन्हें राहत राशि के चेक बांटे गए। वीरवार को ट्रस्ट की तरफ से चेयरमैन योगराज मेगी ने ट्रस्ट के प्रधान अजीत कुमार, उपप्रधान सतपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरिंदर शर्मा, सदस्य देवेंद्र पंडोह और रजनी शर्मा की उपस्थिति में विद्यार्थियों को चेक बांटे। इस मौके पर तहसीलदार सुरेश सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद