फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा-सुचेतगढ़ मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
आरएस पुरा नपा ईआ सहित अन्य अ​धिकारी अवैध अतिक्रमण हटाए जानेपर बात करते हुएस्रोत संवाद
विज्ञापन
आरएस पुरा। नगर पालिका और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण को हटाने के लिए वीरवार को अभियान चलाया। सड़क किनारे लगाई गई रेहड़ियों व फड़ी वालों को हटाया गया। दुकानदारों को सड़क पर सामान न लगाने की चेतावनी दी। आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती है। कई बार लोग पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका से जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। वीरवार को नगर पालिका के कार्यकारी ईओ साहिल अंगराल की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग से चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ और चेकिंग अभियान चलाया। चेतावनी दी गई कि दो दिन में सभी दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले फुटपाथ को खाली कर दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें