विजयपुर। सांबा उपायुक्त आयुषी सूदन के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने विजयपुर तहसील के बगला गांव में लगभग 70 कनाल भूमि से अतिक्रमण हटाया।
विजयपुर के उप-मंडल अधिकारी की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान चार अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त किया गया। अब यह भूमि जन कल्याण और विकास परियोजनाओं के लिए सरकारी कब्जे में ले ली गई है। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को स्वेच्छा से भूमि खाली करने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा है। इस मौके पर एसडीएम संदीप दुबे, तहसीलदार सुदेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद