फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चकरोई गांव में पांच कनाल सरकारी भूमि खाली करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सुचेतगढ़ तहसील के गांव चकरोई में पांच कनाल सरकारी भूमि खाली कराई। एसडीएम अनुराधा ठाकुर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जमीन पर तारबंदी की गई है। तहसीलदार राहुल शर्मा, एसडीपीओ गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार भी कार्रवाई के दाैरान मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि यह इस राज्य संपत्ति का उपयोग केवल सार्वजनिक हित में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपजिला में अन्य सरकारी जमीनों की पहचान कर राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी जमीनों को भी कब्जा मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें