फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अतिक्रमण मुक्त अभियान का शेड्यूल जारी, फुटपाथ से कब्जे हटाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के फुटपाथों और सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एन्फोर्समेंट स्टाफ की सक्रियता बढ़ा दी है। 30 जून तक रोस्टर तैयार किया है जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ को खाली कराना, सड़क किनारे कब्जों को हटाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। कासिम नगर से मलिक मार्केट बाईपास रोड तक अभियान चलाया गया। चार जून को विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर, डीसी ऑफिस चौक, शहीदी चौक, रेजीडेंसी रोड और डेनिस गेट चौक से स्वास्तिक होटल तक कार्रवाई होगी। पांच को बठिंडी रोड, छह को केसी क्रॉसिंग, महेशपुरा फ्रूट मार्केट, मेडिकल कॉलेज बख्शी नगर और कैनाल रोड, आठ को पनामा चौक से रेलवे स्टेशन, भगवती नगर मंडी और छन्नी हिम्मत, नौ को जानीपुर चौक से पलौड़ा तालाब तथा 10 से 12 जून तक प्रमुख बाजारों और मार्गों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. देवांश यादव का कहना है कि जून के दौरान सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य सड़कों को अभियान के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें