कश्मीर के पुलवामा में सेना द्वारा आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार पुलवामा के हकरीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद सेना ने देर शाम ये सर्च आपरेशन शुरू किया था।
सूत्रों के मुताबिक सेना ने पुलवामा के हकरीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद इलाके का घेराव करते हुए सर्च आपरेशन शुरू किया । इस सर्च आपरेशन के दौरान सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
इस सर्च आपरेशन के दौरान ही इस पूरे इलाके में भारी हिंसक प्रदर्शन किए गए। हालांकि पूर्व में कयास लगाए जा रहे थे कि इलाके में 2-3 आतंकियों को घेरा गया है। हालांकि आतंकियों से मुठभेड़ की कोई पुष्टि नहीं की गई है।