जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सेना के साथ बडगाम पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।
जानकारी मिली है कि मुठभेड़ का असल ठिकाना मालवा है। शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। जम्मू कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि अभियान जारी है।