उधमपुर के जोफड़-रामनगर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यह ग्रुप पहले तीन आतंकियों का था, जिसमें दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जुबैर मुख्य समूह से अलग हो गया था।
आज मुठभेड़ में ग्रुप के बाकी दो आतंकियों को घेरा गया है। जानकारी के अनुसार ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हैं। सुरक्षाबल घटनास्थल पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।