फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवखोड़ी धाम में साफ-सफाई के साथ किया जा रहा रंग-रोगन
विज्ञापन

- लंगर लगाने के लिए तहसीलदार से लेनी होगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम रनसू में लगने वाले तीन दिवसीय मेले की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्थानीय बस स्टैंड से मुख्य बाजार और टैक्सी स्टैंड से दर्शनी ड्योढ़ी तक सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।ये लाइटें लगाने एचडीएफसी बैंक ने भेंट की हैं। 25 सोलर लाइटें हैलीपैड में लगाई जाएंगी। रनसू से शिव गुफा तक ट्रैक पर साफ-सफाई सहित रंग रोगन का काम जारी है। श्रद्धालुओं को वाहन बस स्टैंड तक ही लाने की अनुमति होगी। मेले के दौरान घोड़ा, पिट्ठू की सुविधा बंद रहेगी। पालकी सेवा जारी रहेगी। आधार शिविर से गुफा तक लंगर लगाने वाले लोगों को तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए सात दिनों का समय रखा गया है। लंगर लगाने वालों को सफाई व्यवस्था का भी ध्यान रखना होगा। लंगरों में प्लास्टिक के प्रयोग की मनाही है। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यात्रा पर्ची के लिए कई जगह पर काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें