फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हंदवाड़ा में एक जवान शहीद, कल शाम से मुठभेड़ जारी

Wed, 11 May 2016 10:17 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हंदवाड़ा के वाटसर इलाके में मंगलवार की रात इलाके में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है । इलाके में दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।
विज्ञापन


आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जवान को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। शहीद होने वाले 21 राष्ट्रीय राइफल्स के इस जवान का नाम ओमवीर सिंह हैं।

इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 21 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात से इलाके को पूरी तरह घेर रखा है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। अंधेरे की वजह से आपरेशन में दिक्कतें आ रही थी जिसके चलते रात में ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई जो फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में 7 मई को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें