आईजी विजय कुमार ने बताया कि जिया कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था और उसके खिलाफ कई एफ आईआर भी है। तीनों आतंकी अलग-अलग तंजीम से थे। पूर्व एमएलसी मुजफ्फ र पररे के घर से हथियार लूटने की घटना में जिया शामिल था। खतीब का जीजा मुगीस मीर भी आतंकी रहा है जो इससे पहले एक मुठभेड़ में मारा गया था।
इस साल अब तक 20 आतंकी ढेर
डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने कई सफ ल ऑपरेशन अंजाम दिए हैं। करीब 20 आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि सुरक्षाबलों के तीन जवान शहीद हुए हैं। घाटी में कई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर कई सदस्य पकड़े गए हैं।
आतंकी संगठन मिलकर कर रहे हैं काम :डीजीपी
डीजीपी ने कहा कि घाटी में आतंकी संगठन पिछले काफ ी अरसे से मिलकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले करीब एक साल से हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद साथ हैं। हिजबुल इन बाकी संगठनों के साथ साथ चलता है और हाइडआउट से लेकर हर सुविधा प्रदान करने में सहायता करता है। पिछले कई एनकाउंटर में हिज्ब, जैश और लश्कर के आतंकी एक साथ पाए गए हैं।