फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा मुठभेड़: हिजबुल के तीन आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षा बलों और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल के तीन आतंकी ढेर हो गए। 
विज्ञापन


सेना के अधिकारी ने बताया कि मृत आतंकियों की पहचान आशिक हुसैन भट्ट, मोहम्मद इसाक पैरे और आसिफ अहमद मीर के रूप में हुई है।

आशिक हुसैन भट्ट पिछले साल उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर बोले गए हमले में संलिप्त आतंकियों को शरण उपलब्ध करवाने में शामिल था।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी वाली जगह से तीन एके राइफलें बरामद हुई हैं और वहां पर आतंकियों की खोज एवं सफाए का अभियान जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान कुछ युवकों ने की पत्थरबाजी

रक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा के डडसारा मीर मोहल्ला में सुरक्षा बलों को कुछ आतंकियों के छ‌िपे होने की खबर मिली थी।

जिस पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180, 185 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं मुठभेड़ के दौरान कुछ युवकों द्वारा इलाके में पत्थरबाजी भी की गई। अभी तक इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें