फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा

Sun, 24 Jul 2022 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरा। जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा बल बरत रहे अतिरिक्त सतर्कता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की रात आतंकियों से शुरू हुई मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर दहशतगर्द भाग न निकलें। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के क्योमोह इलाके के  रामपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस, सेना व सीआरपीएफ की टीम ने गांव को चारो ओर से घेरकर घर-घर तलाशी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों ने संयम बरता। उन्होंने आतंकियों से आत्म समर्पण की अपील की, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

इसमें दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगाकर पूरे इलाके को चारों ओर से घेर रखा गया है ताकि दहशतगर्दों को भागने में सफलता न मिले। अंधेरा होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें