जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार कुलगाम के यमरच इलाके में एनकाउंटर शुरू हुआ है।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है और माकूल जवाब दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई है।