आईजी ने बताया कि मारा गया दूसरा आतंकी कुलगाम का शाहबाज शाह था। वह कुलगाम के काकरान में 13 अप्रैल को राजपूत समुदाय के सतीश कुमार सिंह की हत्या में शामिल था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले वहां फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इस साल अब तक 67 आतंकी मारे गए
पुलिस के अनुसार, यह इस साल की 43वीं मुठभेड़ थी और सुरक्षाबल इस साल अब तक 17 पाकिस्तानी सहित 67 आतंकियों को मार गिराने में कामयाब रहे हैं। इनमें से 41 दहशतगर्द लश्कर, 15 जैश, 9 हिजबुल और दो अलबद्र के थे। इसके अलावा 32 आतंकियों और उनके 173 मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है।