फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Kashmir : कुलगाम में जैश के दो आतंकी ढेर, 24 घंटे में तीन दहशतगर्दों का खात्मा

Wed, 28 Sep 2022 12:02 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम

सार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया गया। सोमवार को जैश कमांडर पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इस तरह 24 घंटे में 3 आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया गया। सोमवार को जैश कमांडर पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इस तरह 24 घंटे में 3 आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। मंगलवार को मारे गए आतंकियों की शिनाख्त मो. शफी गनी और मो. आसिफ वानी के रूप में हुई है। जिन दो जगहों पर मुठभेड़ हुई वहां से सुरक्षा बलों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही एक एक-56 और दो एके-47 रैयफल, एक पिस्टल, एक ग्रेनेड. चार मैगजीन  बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिले के अहवाटू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होने पर छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें ये मौका नहीं दिया। कई बार आत्मसमर्पण की अपील के बाद भी वे नहीं माने और लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते रहे।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ फिलहाल जारी है। दो स्थानीय आतंकियों के घिरे होने की खबर थी, जिसमें एक मार गिराया गया है। दोनों कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहे थे।

एक दिन पहले सोमवार को बटपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में जैश सरगना पाकिस्तानी आतंकी अबू हुरेरा को मार गिराया गया था। उसके पास से हथियार, ग्रेनेड बरामद किए गए थे। मुठभेड़ में घायल जवान और दो नागरिकों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में बढ़ाई सक्रियता
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने सक्रियता बढ़ाते हुए शनिवार की रात पुलवामा में दो बाहरी मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलवामा और पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे थे। संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें