उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। सूत्रों के अनुसार इसमें लश्कर का कमांडर सज्जाद भी है। यह उत्तरी कश्मीर में लश्कर की गतिविधियों को संचालित करता रहा है।
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के वारपोरा इलाके में सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू किया।
इसमें जिस मकान में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना थी उसे सुरक्षा बलों ने चारो ओर से घेर लिया है। बताते हैं कि घेरा सख्त रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।
ताचलू गांव में सेना ने चलाया तलाश अभियान
सुरक्षा बल ने वीरवार को कुलगाम के तचलू इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने गांव की घेराबंदी कर दी। इलाके के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया। देर शाम तक चले इस अभियान में सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिल पाई।