फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Drach: जम्मू-कश्मीर के द्रास में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

सार

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एनकाउंटर के शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के शोपियां के द्रास इलाके में मंगलवार की शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। घेराबंदी होने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एनकाउंटर के शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कश्मीर घाटी में सितंबर महीने में हुई 10 मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों को 2 घुसपैठियों और 14 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी था। इनमें से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन और चित्रगाम गांवों में 2 मुठभेड़ों में आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। आंकड़ों के मुताबिक शोपियां में 3, अनंतनाग और कुलगाम में 2-2 और श्रीनगर, बारामुला व कुपवाड़ा में एक-एक मुठभेड़ हुई।कुपवाड़ा में दो घुसपैठिए मारे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें