सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि छात्रू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
किश्तवाड़ के छात्रू के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। किश्तवाड़ के छात्रू के सिंहपोरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दौरान कल ड्यूटी के दौरान एक जवान बलिदान हो गया था। आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए सैनिक की पहचान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग निवासी करानाडी तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। अभी तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि छात्रू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। आतंकियों की संख्या तीन से चार है। पहलगाम घटना के पहले यहां इसी क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।