फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सेना की मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

Tue, 10 Jan 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आतंकियों और सेना के बीच ये मुठभेड़ मंगलवार सुबह हुई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के जवानों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। हाजिन के पर्ररा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद इस पूरे इलाके को घेर लिया गया।

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। इस मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान के भी घायल होने की सूचना है हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मुठभेड़ के बाद से इस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें