फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर प्रहार: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के जीपोरा में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इलाके में छिपे हुए आतंकियों की ओर से जवानों को निशाना बनाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबल, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना शामिल है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के ज़ीपोरा इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

हाल ही में आतंकियों के खिलाफ एक सफल ऑपरेशन के बाद घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा था कि स्थानीय आतंकियों की भर्ती के साथ उस नेटवर्क पर नकेल कसने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी जो युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए कट्टरवाद का पाठ पढ़ाकर बरगलाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कोई हथियार उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि एक चीज यह देखने को आई है कि दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर के कुछ हिस्सों में हिंसा का एक चक्र अभी भी चल रहा है। इस चक्र को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है। इस पर नियंत्रण लाने के दो रास्ते तैयार किए गए हैं। पहला रास्ता है कि स्थानीय आतंकियों की भर्ती को रोका जाएगा। दूसरा यह होगा कि जो नेटवर्क इस भर्ती को अंजाम देता है उसपर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें