फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान बलिदान, कुछ सैनिक घायल

Thu, 22 May 2025 04:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर शिकंजा कसा है। सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के सिंहपोरा, चटरू इलाके में तीन से चार आतंकवादियों को घेर लिया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक जवान बलिदान हो गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चटरू के सिंहपोरा इलाके में में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन से चार आतंकियों को घेर लिया। गोलीबारी में एक जवान बलिदान हो गया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अन्य घायल सैनिकों का उपचार उधमपुर सेना अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन


किश्तवाड़ आतंकी मुठभेड़ में शहीद सैनिक की पहचान सिपाही गायकवाड़ संदीप पांडुरंग निवासी करानाडी तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

किश्तवाड़ के सब डिवीजन चटरू के सिंहपोरा इलाके में मुठभेड़ हुई। आतंकियों की संख्या तीन से चार है। पहलगाम घटना के पहले यहां इसी क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन


यह क्षेत्र कश्मीर के अनंतनाग से लगता है। हो सकता है कि ये आतंकी भी कश्मीर से ही आए हों। आतंकी जैश मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें