फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका

Sat, 05 Sep 2020 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के वारनो इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना की 28-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन

बता दें कि सुरक्षाबलों को डाना बेहक के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें