दो दिन पहले बड़ी साजिश की थी नाकाम
दो दिन पहले 29 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की दो साजिशों को नाकाम किया था। वहीं तंगधार और मच्छिल सेक्टर में हुईं मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया था।