फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Tue, 15 Sep 2020 06:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in pulwama - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के पुलवामा के मारवाल इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। 

विज्ञापन

घाटी में सैन्य वाहनों को उड़ाने की साजिश फिर नाकाम
घाटी में सैन्य वाहनों के काफिले को उड़ाने की साजिश सोमवार को फिर नाकाम हो गई। श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आतंकियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी। इसे समय रहते ढूंढकर निष्क्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही आतंकियों की साजिश को विफल करने में सफलता मिली।

आतंकियों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन के कूटा मोड़ के करीब एक पुल के पास आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुबह रोड ओपनिंग पार्टी ने संदिग्ध वस्तु देखी। इसके बाद इस रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। छानबीन करने पर पता चला कि यह आईईडी है। इस पर बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे निष्क्रिय किया गया। रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल खोजी कुत्तों की मदद से आईईडी को बरामद करने में सफलता हासिल हो सकी। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने कूटा मोड़ का चयन इसलिए किया था क्योंकि यहां वाहनों की रफ्तार कम होगी। इससे वाहनों को निशाना बनाने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में लगातार हो रही कोशिशें
उत्तरी कश्मीर में आतंकी लगातार आईईडी के जरिये सुरक्षा बलों के काफिले को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रहे हैं। इससे पहले 11 सितंबर को बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके के चतलूरा में चार किलो की आईईडी आतंकियों ने प्लांट की थी। इसे भी निष्क्रिय कर आतंकी साजिश को नाकाम बनाया गया था। पहले भी इस तरह की कोशिशें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें