उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सेना को सुबह हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
J&K:Encounter underway in Langate area of Handwara between Security forces and terrorists.More Details awaited
— ANI (@ANI_news) November 28, 2016
सुरक्षाबलों के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों द्वारा फायरिंग कर दी जिसका सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके बाद सेना के जवानों द्वारा इस पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है जो कि अब भी जारी है।
सेना के जवानों द्वारा इस इलाके में तलाशी अभियान के जरिए आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना को शक है कि इलाके में 2 आतंकी छिपे हो सकते हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।