जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के तंत्रीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान एक आतंकी ढेर हो गया है। एनकाउंटर अभी जारी है।
J&K: Encounter begins between security forces & terrorists in Kulgam's Tantrypora. One terrorist killed. Encounter underway. pic.twitter.com/TQwS0N5hsh
— ANI (@ANI) September 2, 2017
कुलगाम के तंत्रीपोरा में मुठभेड़ के दौरान मारा गया लश्कर आतंकी ईश्फाक पादेर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल था।
J&K: The LeT terrorist Ishfaq Padder gunned down by security forces in Kulgam's Tantrypora was involved in killing of Lt Umar Fayaz.
— ANI (@ANI) September 2, 2017
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के तंत्रीपोरा में लश्कर के आतंकवादी के मारे जाने के बाद शोपियां और कुलगाम जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
J&K: Mobile internet services temporarily suspended in Shopian and Kulgam districts after killing of an LeT terrorist at Kulgam's Tantrypora
— ANI (@ANI) September 2, 2017
एसएसपी कुलगाम ने बताया कि, 1-2 आतंकवादियों के घिरे होने की जानकारी है। एनकाउंटर के दौरान ईश्फाक पादेर नाम का एक स्थानीय आतंकी मारा गया है। 62 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों से मुठभेड़ में जुटे हैं।
सटीक जानकारी मिलने पर SOG कुलगाम और सेना के 62 राष्ट्रीय राइफल्स ने कुलगाम के तंत्रीपोरा इलाके के बेहीबाग में घेराबंदी की। जिसके बाद गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए आतंकवादी की पहचान माचिवा, कुलगाम के ईश्फाक पादेर (एलईटी) के रूप में हुई है। वह प्रथम श्रेणी आतंकवादी का था।