फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
रियासी में अतिक्रमण पर कार्रवाई करते अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नगर परिषद व पुलिस की टीम ने वीरवार को नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर अतिक्रमण कर रखा था, उनका सामान जब्त कर लिया गया। इसके अलावा बाजार में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करते हुए लगाए गए दो वाहनों का ई-चालान काटा गया।
यह अभियान तहसीलदार सुरेश सिंह व एसएचओ रंजीत सिंह राव की देखरेख में चलाया गया। परिषद की टीम ने अतिक्रमण करने वालां को चेतावनी दी कि वह दुकान के अंदर ही अपना सामान रखें ताकि आने वाले लोगों ब वाहनों को परेशानी नहीं होने लाए। वहीं, बस अड्डे पर बरगद के पेड़ के नीचे सामान के साथ फड़ी लगा बैठे लोगों को भी वहां से उठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पेड़ के नीचे लोगों के बैठने के लिए जगह बनाई गई थी जो कि अतिक्रमणकारियों ने अ कब्जे में ले ली थी। रेहड़ी वालों को दिए गए स्थान पर ही रेहड़ी लगाने के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि दो दिन बाद दोबारा कार्रवाई की जाएगी। जब्त सामान वापस नहीं दिया जाएगा। अगर सामान लेना है तो जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें