फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्थायी करने की मांग पूरी होने तक नहीं उठाएंगे शहर से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी रही जारी, सरकार के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार स्थायी करने की मांग पूरी नहीं करती, तब तक शहर से कूड़ा नहीं उठाएंगे। वहीं, सोमवार को भी बाजारों में सफाई व्यवस्था ठप रही। गंदगी के ढेरों की बदबू से लोग परेशान रहे। ।
सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि उन्हें शौक नहीं है कि हड़ताल करें। मजबूर होकर काम बंद करना पड़ा है। अस्थायी कर्मचारी बीस सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन सरकारें पक्का करने से भागती रही हैं। उपमुख्यमंत्री और सचिव स्तर पर बात की गई। मुख्यमंत्री से भी मिले हैं। अभी किसी ने मांगों के समाधान पर उचित आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुछ कर्मचारी सफाई के लिए आए थे, जिन्हें सफाई से रोक दिया गया। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, सफाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्थानीय निवासी अमन गुप्ता, विकेश अंबा, संजय कुमार आदि ने कहा कि कस्बे में गंदगी से बुरा हाल हो रहा है। सरकार को चाहिए कि आम लोगों की समस्या को देखते हुए हड़ताली कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के आने से गंदगी से बदबू उठने लगी है। इससे बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कस्बे की सफाई के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें