फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लूमटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिट की और 300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बागथली औद्योगिक संपदा कठुआ में रिकार्ड समय में औद्योगिक इकाई शुरू करने वाले ब्लूमटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से पूर्व सांसद केसी त्यागी और मुकेश त्यागी ने कहा कि भविष्य में जम्मू कश्मीर में हमारी 600 करोड़ रुपये तक का पूरा निवेश करने की योजना है। हमने जम्मू कश्मीर प्रशासन से 500 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही थी, जिसमें 300 करोड़ रुपये का किया जा रहा है और अन्य तीन सौ करोड़ पर विचार किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए औद्योगिक सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है।
जम्मू में शुक्रवार को अपनी औद्योगिक इकाई के उद्घाटन समारोह में त्यागी ने कहा कि नई औद्योगिक इकाई को शुरू करने के लिए कोविड सहित अन्य बुनियादी चुनौतियां रही हैं। लेकिन हमने देखा है कि जम्मू कश्मीर में बदलते हालात में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने के साथ यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। समारोह में खुद उपराज्यपाल ने भी त्यागी सदस्यों से जम्मू कश्मीर में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया है। त्यागी वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कई औद्योगिक भूमि संबंधी संशोधन किए गए हैं, जिससे नई औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने में थोड़ी देरी हुई है। हम अन्य कार्य भी तेजी से कर रहे हैं। सरकार के निवेशकों की पंजीकरण अवधि बढ़ाने के साथ औद्योगिक पैकेज का विस्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादूभरी आवाज से अनूप जलोटा ने दर्शकों की तालियां बटोरीं
जम्मू में शुक्रवार को ब्लूमटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की औद्योगिक इकाई के उद्घाटन समारोह में भजन गायक अनूप जलोटा ने एक के साथ एक प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से महफिल को यादगार बना दिया। उनकी आवाज का जादू इस तरह था कि दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह कर रहे थे। गायक जलोटा ने भी दर्शकों की हर मांग को पूरा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें