फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर से काम करेंगे कश्मीर निवासी दरबार मूव के कर्मचारी

Sat, 17 Apr 2021 03:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नागरिक सचिवालय कर्मचारी यूनियन ने सरकार से कश्मीर के कर्मचारियों को एक सप्ताह पहले ही भेजने का दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
darbar move - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एलजी मनोज सिन्हा की तरफ से जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव को स्थगित किया गया है। अब प्रशासन जम्मू व कश्मीर दोनों जगह नागरिक सचिवालय के काम करने का रोडमैप तैयार करने में जुट गया है। 30 अप्रैल से पहले नई व्यवस्था पर सरकारी आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरबार मूव के कश्मीर आधारित कर्मचारी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर व जम्मू आधारित कर्मचारी पहले की तरह ही जम्मू से कामकाज करते रहेंगे। डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड को आगामी दिनों में श्रीनगर नागरिक सचिवालय पहुंचाया जाएगा, ताकि जम्मू व श्रीनगर दोनों जगह बिना व्यवधान दरबार का कामकाज चलता रहे।

यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: मंदिरों के शहर में 15 मई तक बंद हुई यह 12 धरोहरें, जानिए किन जगहों पर जाने में लगी रोक
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय नॉन गजटेड इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राउफ भट का कहना है कि नागरिक सचिवालय में कश्मीर आधारित सभी कर्मचारी कश्मीर से ही कामकाज करना चाहते हैं। वहीं कश्मीर आधारित कर्मचारी यह भी चाहते हैं कि एक सप्ताह पहले ही उन्हें कश्मीर भेज दिया जाए, ताकि कोरोनाकाल में वह कश्मीर जाकर एक बार फिर से कोरोना टेस्ट करवाकर कुछ दिन अपने परिवार के साथ रह सकें और फिर ड्यूटी जाएं। इस संबंध में कर्मचारियों का पक्ष यूनियन ने सरकार के समक्ष रख दिया है।
विज्ञापन


पेपरलेस दरबार मूव की कवायद की गई थी
जम्मू-कश्मीर में इस बार पहली बार पेपर लेस दरबार मूव की कवायद सरकार की तरफ से शुरू की गई थी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते दरबार मूव को स्थगित किया गया है, लेकिन कश्मीर में भी नागरिक सचिवालय व दरबार मूव के अन्य कार्यालयों में कामकाज इस बार होगा और इसके लिए जम्मू से रिकॉर्ड को फाइलों व दस्तावेजों के माध्यम से नहीं बल्कि डिजिटल माध्यम से ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें