फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मुलाजिमों को डीए का तोहफा दे सरकार

Sun, 18 Jan 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाजिमों और पेंशनरों को गणतंत्र दिवस से पूर्व 17 फीसदी लंबित डीए का तोहफा देने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में शनिवार को कांफ्रेंस के प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित दो डीए किश्तें जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


सरकार को चाहिए कि वह गणतंत्र दिवस से पूर्व डीए जारी कर कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में डीए के अलावा कर्मचारियों के पचास फीसदी डीए को मूल वेतन में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा पीएसयू कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिए जाने, ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत 180 डेलीवेजरों को तत्काल नियमित करने पर भी जोर दिया। शास्त्री ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि ग्रामीण विकास विभाग के डेलीवेजरों के साथ न्याय किया जाए। वहीं डेलीवेजरों का मासिक वेतन 4500 रुपये के बजाए दस हजार रुपये करने की मांग की गई। कर्मचारियों के मेडिकल अलाउंस को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें