वेयर हाउस में सिटीजंस कोऑपरेटिव बैंक के कार्यक्रम में दीपक गुप्ता को सम्मानित करते बैंक के पदा
- फोटो : Samvad
जम्मू। सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड वेयर हाउस शाखा ने एक कार्यक्रम में बोर्ड के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता को सम्मानित किया। दीपक गुप्ता ने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक फिर जम्मू का गौरव बनकर उभरेगा। इसकी सेवाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। इस दिशा में बैंक लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक जम्मू की अर्थव्यवस्था को चलाता था लेकिन कुछ कारणों से इसकी वित्तीय स्थिति कमजोर हो गई। अब यह मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिकारियों ने सीसीबीएल के अध्यक्ष परवीन शर्मा और सीसीबीएल के निदेशक चरणजीत सिंह रैना की उपस्थिति में दीपक गुप्ता को सम्मानित किया। इस दौरान ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के पदाधिकारी अभिमन्यु गुप्ता, धीरज महाजन, राहुल महाजन और नीतीश महाजन मौजूद रहे। ब्यूरो