फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किफायती आवासीय ढांचे के निर्माण पर दिया जोर

Fri, 02 Aug 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने श्रीनगर और जम्मू के लिए स्थापित विकास प्राधिकरणों द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए आवास और शहरी विकास विभाग (एचएंडयूडीडी) की एक बैठक की।
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर श्रीनगर और जम्मू के शहरों में इन प्राधिकरणों द्वारा किए गए विकास परियोजनाओं का व्यापक अवलोकन किया। पाइपलाइन में चल रही आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं का संज्ञान लिया। उन्होंने विभिन्न चल रही परियोजनाओं में हासिल की गई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। डुल्लू ने संबंधितों को समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किफायती आवासीय बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजस्व पैदा करने वाली संपत्तियां बनाने की भी सलाह दी जो लंबे समय तक विश्वसनीय हों। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित नगर निगमों के साथ मिलकर अपनी प्रवर्तन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों शहरों और यूटी के अन्य यूएलबी के मास्टर प्लान की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त सचिव, एचएंडयूडीडी के अलावा एसडीए/जेडीए के उपाध्यक्ष एलसीएमए के वीसी आवास बोर्ड के एमडी शहरी स्थानीय निकाय, कश्मीर/जम्मू के निदेशक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें