फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक क्षमता जांच के लिए अब होगा एलिजा और लिया टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शीघ्र एलिजा और लिया टेस्ट करवाने की तैयारी की जा रही है। इस टेस्ट में मानव की शारीरिक क्षमता को जांचा जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि वह कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए कितना सक्षम है। एलिजा टेस्ट की रिपोर्ट एक घंटे के भीतर आ जाएगी और इसे जिला अस्पतालों में भी किया जा सकेगा। पहले चरण में कोरोना वारियर्स कर्मचारियों के टेस्ट करवाने की योजना है।
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण की आशंका से टेस्टिंग व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण को पहचाने के लिए मुख्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। इसमें पॉजिटिव आने पर पीड़ित को आइसोलेट करके उनके संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जाती है। लेकिन इसके साथ अब नई प्रक्रिया में शारीरिक क्षमता जांचने के लिए एलिजा और लिया टेस्ट किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि कोविड प्रबंधन में जो कर्मचारी काम कर रहे हैं वे कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए कितने मजबूत हैं और कितने रिस्क जोन में काम कर रहे हैं। कोरोना वारियर्स में चिकित्सा, सफाई सहित अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
जिला अस्पतालों में एलिजा टेस्ट की सुविधा
जिला अस्पतालों में लगभग एलिजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पता चल सकेगा कि शारीरिक क्षमता से मजबूत कितने कर्मचारी कोविड प्रबंधन के लिए तैयार हैं। इसके साथ लिया टेस्ट के लिए जीएमसी के अलावा अन्य प्रमुख लेबोरेटरी में सुविधा उपलब्ध है। जिला स्तर पर एलिजा टेस्ट की उपलब्धता से कोविड प्रबंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें