फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 20 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल पूरा, इसी हफ्ते चलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहरवासियों के लिए स्मार्ट सफर का इंतजार खत्म होने वाला है। 20 ई बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है। नवरात्र में किसी भी दिन सड़कों पर संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अन्य परिवहन के साधनों से ई-बसों का किराया सस्ता होगा। इलेक्ट्रिक बसें चलने से यातायात सुगम, प्रदूषण रहित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो जाएगा। जम्मू और श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ई-बसों के संचालन की शुरुआत कर सकते हैं। सीईओ स्मार्ट सिटी एवं कमिश्नर नगर निगम राहुल यादव का कहना है कि ई-बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है। इनका किराया अन्य पब्लिक ट्रांसपाेर्ट साधनों से कम होगा। सुरक्षा की दृष्टि से बसों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संभावना है कि नवरात्र में बसों का शहर में संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें